Showing posts with label exam news. Show all posts
Showing posts with label exam news. Show all posts

Friday, 9 March 2012

mdurohtak.ac.in, MDU Rohtak Date Sheet 2012, Maharishi Dayanand University Date Sheet 2012

Download MDU Date Sheet 2012 at www.mdurohtak.ac.in
Maharshi Dayanand University, Rohtak (MDU) Rohtak will release  Date Sheet very soon for various courses of BA, B.Sc. (IT), BCA, MBA, MCA, B.Tech & BE.
All the students who had applied for the exam can view their MDU Rohtak Date Sheet 2012 from the below mentioned link.
More detail about Maharishi Dayanand University Date Sheet 2012 is available online at the main official website at mdurohtak.ac.in. Candidates can get all the details from here.
View this url:
http://www.mdurohtak.ac.in/info/exam_datesheet.html

Read more »

Sunday, 19 February 2012

RPSC Job NEws- प्रधानाध्यापकों के 2093 पदों पर भर्ती आवेदन 10 मार्च तक

अजमेर.आरपीएससी ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों (माध्यमिक विद्यालय एवं समकक्ष पद) के 2093 पदों पर भर्ती के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन 10 मार्च 2012 की मध्यरात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 18 अप्रैल 2012 को प्रदेश के सभी संभागीय मुख्यालयों अजमेर, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, कोटा एवं उदयपुर में आयोजित की जाएगी।

आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने 28 अप्रैल 2011 को विज्ञप्ति जारी की थी। 19 अगस्त 2011, 9 सितंबर 2011 को अलग-अलग शुद्धि पत्र जारी किए थे। ये सभी व्रिडो कर लिए गए हैं।

आयोग सचिव के अनुसार पूर्व में जिन्होंने आवेदन किए थे। अब दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। आयोग 1 जुलाई 2012 से आयु की गणना करेगा।लेकिन जो आवेदक अपने आवेदन वापस लेना चाहते हैं वे 24 फरवरी 2012 तक आयोग को सूचित कर सकते हैं।


आयोग 1 जुलाई 2012 से आयु की गणना करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में आवेदन किए थे वे यदि 1 जुलाई 2011 को आयु सीमा में थे तो उन्हें आयु की दृष्टि से पात्र माना जाएगा। इन पदों का पाठच्यक्रम आयोग की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।
Government Jobs in India
General knowledge of india
Enter your email address for Job & Gk News

Read more »

Saturday, 18 February 2012

फरवरी के अंत तक जारी हो जाएगा ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट!

फरवरी के अंत तक जारी हो जाएगा ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट!

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ग्रेड सेकंड शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम फरवरी माह के अंत तक जारी करेगा। आयोग युद्ध स्तर पर परिणाम जारी करने की तैयारियां कर रहा है। कई कारण ऐसे हैं जिनकी वजह से परिणाम में देरी हो रही है। आयोग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ग्रेड सेकंड के सभी विषयों की करीब 12 लाख उत्तर पुस्तिकाएं हैं।

इनकी जांच की जा रही है। जाहिर है इसमें समय लग रहा है। इसके अलावा एक से अधिक आवेदन भरने, आवेदन पत्रों में विषय आदि के करेक्शन, एक अभ्यर्थी का अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देना आदि भी देरी का कारण हैं।

आयोग सूत्रों के मुताबिक इस बार ग्रेड सेकंड में साक्षात्कार का प्रावधान भी समाप्त हो चुका है। इससे जांच में देरी हो रही है।इसके मद्देनजर परिणाम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तैयार हो रहा है।

दूसरी ओर, आयोग सचिव डॉ. केके पाठक ने परिणाम जारी करने को लेकर प्रदेश भर में फैली अफवाहों को देखते हुए अभ्यर्थियों से कहा है कि आयोग इस माह के अंत तक परिणाम जारी करने की कोशिश कर रहा है।

Rajasthan Public Service Commission rpsc, RPSC 2nd Grade Result 2011, RPSC 2nd Grade Result 2011-2012, RPSC 2nd Grade Result 2012, RPSC 2nd grade results, RPSC second grade results, rpsc.gov.in, www.rpsc.gov.in

RPSC 2nd Grade Result 2011-2012

Government Jobs in India
General knowledge of india
Enter your email address for Job & Gk News

Read more »

Friday, 17 February 2012

RPSC Exam time Table News -आरपीएससी: परीक्षाओं की तारीख का हो गया एलान

अजमेर.राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित करने की तारीखें घोषित कर दी हैं। कुछ परीक्षाएं ऑनलाइन भी आयोजित की जाएंगी। टंकण परीक्षा के लिए आयोग कंप्यूटर की व्यवस्था अपने स्तर पर करेगा। इसके लिए 200 रुपए का पोस्टल ऑर्डर परीक्षा से पूर्व आयोग को जमा कराना होगा।
आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक परिवीक्षा एवं कारागार कल्याण अधिकारी 25 फरवरी, जिला परिवीक्षा सह समाज कल्याण अधिकारी 25 फरवरी, लेखाकार एवं कनिष्ठ लेखाकार 26 फरवरी, मोटर वाहन उप निरीक्षक 27-28 फरवरी, व्याख्याता स्कूल शिक्षा माध्यमिक 1 से 3 मार्च तक।


सामान्य ज्ञान की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर साढ़े 11 बजे तक, भौतिक विज्ञान की परीक्षा 1 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक, अंग्रेजी की परीक्षा 2 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जीव विज्ञान एवं उर्दू की परीक्षा 2 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक, वाणिज्य की परीक्षा 3 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, गणित की परीक्षा 3 मार्च को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा 18 अप्रैल को, पीटीआई माध्यमिक शिक्षा विभाग की परीक्षा 19 व 20 अप्रैल को, सहायक कृषि अधिकारी व कृषि अधिकारी कृषि विभाग की परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।


ये परीक्षाएं होंगी ऑनलाइन


कनिष्ठ लिपिक टंकण परीक्षा (कम्प्यूटर पर) शासन सचिवालय, राजस्थान लोक सेवा आयोग 17-18 मार्च को, सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग के प्रोग्रामर की परीक्षा 24 मार्च को, एनालिस्ट कम प्रोग्रामर परीक्षा 25 मार्च को, चिकित्सा शिक्षा विभाग के सहायक आचार्य जनरल मेडिसिन, सहायक आचार्य निश्चेतन, सहायक आचार्य पैथोलॉजी, सहायक आचार्य, ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी (प्रसूति एवं स्त्री रोग) तथा सहायक आचार्य डेंटिस्ट्री (जनरल) की परीक्षा 28 मार्च को, वरिष्ठ प्रदर्शक फिजियोलॉजी, बायो कैमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, कम्युनिटी मेडिसिन की परीक्षा 31 मार्च को आयोजित होंगी।

आयोग सचिव के मुताबिक प्रवेश पत्र परीक्षा से एक हफ्ते पूर्व आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को अलग से डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ कोई अतिरिक्त फोटोयुक्त परिचय पत्र भी आवश्यक रूप से साथ लाना जरूरी है।

व्याख्याता साक्षात्कार 12 मार्च से

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों के व्याख्याताओं के चयन के लिए साक्षात्कार की तारीखें घोषित कर दी हैं। आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक व्याख्याता संगीत (कंठ) के साक्षात्कार 12 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से लिए जाएंगे। व्याख्याता मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) के साक्षात्कार 13 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता व्यवसायिक प्रशासन (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) के साक्षात्कार 14 मार्च से 16 मार्च, 19 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक तथा 20 मार्च को सुबह 9 बजे से लिए जाएंगे।


इसी प्रकार व्याख्याता भू-गर्भ शास्त्र (जियोलॉजी) के साक्षात्कार 21 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता गृह विज्ञान (बाल विकास) के साक्षात्कार 22 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता गृह विज्ञान (क्लोथिंग टैक्सटाइल) के इंटरव्यू सुबह 9 बजे से, व्याख्याता गृह विज्ञान (होम मैनेजमेंट) के साक्षात्कार 23 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता गृह विज्ञान (शिक्षा विस्तार) के साक्षात्कार 26 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता (फूड न्यूट्रीशन) के साक्षात्कार 27 मार्च को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता पुस्तकालय विज्ञान के साक्षात्कार 28 मार्च को सुबह 9 बजे से, व्याख्याता दर्शन शास्त्र (फिलोसॉफी) के साक्षात्कार 28 मार्च को दोपहर डेढ़ बजे से, व्याख्याता गणित के साक्षात्कार 29 मार्च, 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे से और दोपहर डेढ़ बजे से लिए जाएंगे।

अंग्रेजी व्याख्याता के इंटरव्यू 28-29 को

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कॉलेज शिक्षा विभाग के व्याख्याता अंग्रेजी के पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग सचिव डॉ. केके पाठक के मुताबिक 28 फरवरी को सुबह 9 से और दोपहर डेढ़ बजे से तथा 29 फरवरी को सुबह 9 बजे से इंटरव्यू लिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं वे आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार की तिथि एवं समय से पूर्व प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें। बुलावा पत्र डाक से प्राप्त नहीं हुआ हो तो अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं।
Government Jobs in India
General knowledge of india
Enter your email address for Job & Gk News

Read more »

Wednesday, 15 February 2012

Exam News - बोर्ड परीक्षाओं में अब एक ही पेपर होगा


उदयपुर.माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा पद्धति में परिवर्तन करते हुए द्वितीय प्रश्न पत्र के कंसेप्ट को समाप्त कर दिया है। बोर्ड विद्यार्थियों को अब एक विषय के लिए एक ही पर्चा हल करना होगा। इसके चलते अब 10वीं कक्षा में 9 के स्थान पर 6 तथा 12वीं बोर्ड में 8 के स्थान पर 5 पेपर ही देने होंगे।इसके अलावा अब दो-दो पारियों में परीक्षा नहीं होगी और इसका समय सुबह 8 से 11.15 बजे रहेगा।

पेपर मिक्सिंग और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी न हो इसके चलते अब परीक्षा के तुरंत बाद संग्रहण केंद्र से उत्तर पुस्तिकाएं अजमेर रवाना करनी होंगी। माध्यमिक शिक्षा के शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी कमलेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह परिवर्तन किए गए हैं।

क्या होगा फायदा :

एक प्रश्न पत्र होने से विद्यार्थियों को अलग-अलग तैयारी से मुक्ति मिलेगी।


विभाग को भी एक ही विषय के लिए दो अलग-अलग पारियां नहीं करनी पड़ेंगी। परीक्षा संचालन करवाने वाली कमेटी को भी पूरे माह तक ड्यूटियां नहीं देनी होंगी। बताया गया कि पूर्व में इस प्रक्रिया को कक्षा 9 और 11 में संचालित किया गया था। उसकी सफलता के बाद पहली बार बोर्ड कक्षाओं में भी इसे अपनाया गया है।

प्राइम इन्फो..

4762 : केंद्र बनाए गए राज्य में

155 : केंद्र बनाए गए उदयपुर में

106 : केंद्रों के प्रश्न पत्र रहेंगे थाने पर

47 : केंद्रों के प्रश्न पत्र रहेंगे चौकी पर

2 : केंद्रों के प्रश्न पत्र केंद्रों पर ही रहेंगे

Government Jobs in India
General knowledge of india
General knowledge of Rajasthan
Enter your email address for Job & Gk News

Read more »

Job News - थर्ड ग्रेड टीचर के योग्य नहीं है एनटीटी कोर्स धारी : हाईकोर्ट

जयपुर.हाईकोर्ट ने एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) धारकों को बीएसटीसी कोर्स के समकक्ष नहीं मानते हुए थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती 2008 में एनटीटी धारकों को शामिल नहीं करने को सही करार दिया है।

कोर्ट ने कहा कि प्रार्थी अभ्यर्थी थर्ड ग्रेड टीचर की योग्यता नहीं रखते। न्यायाधीश एम.एन.भंडारी ने यह आदेश अभिलाषा व आठ अन्य की याचिकाओं पर दिया। कोर्ट ने सरकार को कहा कि यदि एनटीटी धारकों को ब्रिज कोर्स कराकर बीएसटीसी के समकक्ष मानने की नीति हो तो प्रार्थी सरकार को प्रतिवेदन दें।

सरकार प्रतिवेदन का दो महीने में सहानुभूति पूर्वक निपटारा करे। याचिकाओं में कहा कि आरपीएससी ने थर्ड ग्रेड भर्ती में उन्हें योग्य नहीं माना है, जबकि उनकी पढ़ाई भी बीएसटीसी कोर्स के समान ही है। जवाब में आरपीएससी ने कहा-एनसीटीई नियमों के अनुसार एनटीटी धारक नर्सरी को पढ़ाने के योग्य हैं व उन्हें थर्ड ग्रेड टीचर पद योग्य नहीं माना जा सकता।

Government Jobs in India
General knowledge of india
General knowledge of Rajasthan
Enter your email address for Job & Gk News

Read more »

Infolinks In Text Ads

http://recruitment4yo.blogspot.in/p/join-by-mail-all-info.html

Popular Posts

Disclaimer of Liability This is a purely Informative Web site, Contents produced here are subject to check with original sources, as we tried to make it error free but Web site owner is not responsible for any kind of error. Content provided by users and community members are their own and Website owner is not responsible for these contents.
Above are the terms of using this website,only use this site, if you agree with above Terms & Conditions.